UP: विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा; उटंगन नदी में डूबे 10, रेस्क्यू जारी

खबर रफ़्तार, आगरा: आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दाैरान बड़ा हादसा हो गया। खेरागढ़ क्षेत्र में उटंगन नदी में 10 लोग डूब गए। डूबे हुए लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। उटंगन नदी में 10 लोग डूब गए। इनमें से तीन लड़कों को बाहर निकाल लिया गया। अन्य की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

गांव कुसियापुर के ग्रामीण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बृहस्पतिवार को उटंगन नदी पहुंचे थे। यहां प्रतिमा विसर्जन के दाैरान 10 लोग नदी के गहरे पानी में डूब गए। इससे चीखपुकार मच गई।

माैके पर माैजूद लोगों ने नदी में डूबते तीन लड़कों को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। डूबे लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि दोपहर में सात से आठ लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम माैके पर पहुंची। तीन लड़कों को बाहर निकाला गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद एसएन मेडिकल काॅलेज इलाज के लिए भेजा गया है। अन्य लोगों की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं।

You May Also Like

More From Author