खबर रफ़्तार, दादरी: रविवार सुबह 4 बजे के करीब सोनू शर्मा ने पत्नी चंचल को आधा दर्जन से अधिक चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद घटना की सूचना आरोपी ने खुद पुलिस को दी और हत्या की बात कही।
गौतमबुद्धनगर स्थित दादरी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में गलत चाल-चलन के चलते एक महिला की पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
