राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। घटना से हड़कंप मच गया।
बताया कि युवक का छह लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा था।
युवक का नाम योगेश है और वो अलीगढ़ का रहने वाला है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है।
अखिलेश बोले, बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण
घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने के लिए जो कोशिश की है वो बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और युवक को न्याय प्रदान करे। नाइंसाफ़ी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण!