नड्डा बोले- बंगाल में अराजकता चरम पर, महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता चिंताजनक

खबर रफ़्तार, कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज के एक पूर्व और दो मौजूदा छात्रों सहित चार लोगों को कथित दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना कथित तौर पर कस्बा में कॉलेज परिसर में हुई थी। छात्रा की शिकायत के बाद से मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कॉलेज की छात्रा से हुए दुष्कर्म मामले को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। दरअसल, भाजपा की ओर से गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपी। इसे लेकर नड्डा ने ‘एक्स’ एक पोस्ट भी साझा किया।

 

नड्डा बोले- बंगाल में अराजकता चरम पर, महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की असंवेदनशीलता चिंताजनक
उन्होंने लिखा, ‘कोलकाता में विधि छात्रा के साथ हुए जघन्य अपराध की जांच के लिए गठित भाजपा तथ्यान्वेषी दल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। यह रिपोर्ट पश्चिम बंगाल में अराजकता की चरम स्थिति और महिला सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की चिंताजनक असंवेदनशीलता को उजागर करती है। संदेशखली से लेकर आरजी कर अस्पताल और अब यह… पैटर्न वही है, जिसमें चुप्पी, निष्क्रियता और आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

इससे पहले कोलकाता पुलिस के अधिकारी बीते शुक्रवार को छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज ले गए थे। वहां पुलिस ने अपराध स्थल पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था। एक अधिकारी ने बताया था कि तीन मुख्य आरोपियों पूर्व छात्र और संविदा कर्मचारी मनोजीत मिश्रा, वर्तमान छात्र प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद को कॉलेज ले जाया गया। उनके साथ सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी भी मौजूद था।

You May Also Like

More From Author