
खबर रफ़्तार, लखनऊ: शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष की उड़ान के बाद 25 जून को उनके घर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल ने घर जाने वाली सड़क बनवाने का वादा किया था। वादे को 12 दिन पूरे हो गए लेकिन सड़क निर्माण तो दूर अभी तक टेंडर तक की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
राजधानी के त्रिवेणी नगर निवासी भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुए थे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल ने उनके घर जाकर मां आशा शुक्ला एवं पिता शंभु दयाल शुक्ला को ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी थी।
इस दौरान घर को जाने वाली खस्ताहाल सड़क बनाने का भी वादा किया था। नगर निगम के आगामी सदन की बैठक में सड़क का नामकरण भी शुभांशु शुक्ला के नाम पर रखने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। किंतु अभी तक सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है।
+ There are no comments
Add yours