प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- ‘आपका जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा’

खबर रफ़्तार, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर उन्हें शुक्रवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर में करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी को हिम्मत देती है और आशा की किरण है।’’

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘‘उन्होंने गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए हमेशा काम किया है। उनके दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’ मुर्मू ने 2022 में राष्ट्रपति पद संभाला था और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

You May Also Like

More From Author