खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: दिल्ली के किशनगढ़ थाना इलाके में एकतरफा प्यार में युवक ने दंपती पर हमला किया। पति की हत्या कर दी, लहूलुहान पत्नी को मरा समझकर कातिल ने उससे दुष्कर्म किया और भाग निकला। पुलिस ने आरोपी को 700 किलोमीटर तक पीछाकर रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया।
राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ स्थित कटवारिया सराय इलाके में एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने दंपती पर हथौड़े से हमला कर दिया। दोनों को मारा हुआ समझकर कातिल ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। लहूलुहान महिला से दुष्कर्म किया और भाग निकला।
पुलिस ने दंपती को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। हत्यारोपी अखिलेश (40) को 700 किलोमीटर तक पीछाकर रायबरेली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, पड़ोसी महिला पर गलत नजर रखने पर जब उसके पति ने टोका और पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी तो यह बात आरोपी अखिलेश को नागवार गुजरी। इससे नाराज अखिलेश ने 21 मई की तड़के दंपती पर हथौड़े से वार किया।
कमरे में खून ही खून होने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो हैवानियत की हद पार करते हुए लहूलुहान महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस पूछताछ में भी हत्यारोपी ने दुष्कर्म की बात कबूली है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह दंपती को सबक सिखाना चाहता था। भारी-भरकम हथौड़े से पहले उसने महिला के पति के सिर पर वार किए फिर महिला पर हमला किया। हत्या के बाद भी जब संतुष्टि नहीं मिली तो उसने अपनी हवस मिटाने के लिए महिला से हैवानियत की।