टिहरी घनसाली में गुलदार ने एक 12 साल के किशोर को बनाया अपना निवाला

ख़बर रफ़्तार, टिहरी: बालगंगा तहसील के ग्राम पंचायत मयकोट  निवासी एक 12 वर्षीय किशोर को गुलदार ने बीती शाम को मौत के घाट उतार दिया है। ग्राम पंचायत मयकोट के अल्दी तोक में निवासरत रणवीर चंद्र का 12 वर्षीय बेटा अरनव चंद बीती शाम को अपने दोस्तों के साथ खेलने मैं मयकोट गांव में गया था।

 

 

टिहरी  या घनसाली में रविवार को सामने आई इस घटना से क्षेत्र में के लोगों में दहशत है। शाम 5 बजे के लगभग वह मैं  मयकोट गांव से वापस अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। अरनव जब शाम 6 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ शुरू की। रास्ते में खून के धब्बे मिलने पर ग्रामीणों ने जंगल में उसकी तलाश की। रास्ते से 150 मीटर दूर झाड़ियों में रात 2:30 बजे अरनव का शव बरामद हुआ। रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पिलखीअस्पताल लाया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author