देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, ट्रक ने कई लोगों को कुचला

ख़बर रफ़्तार,देहरादून: देहरादून के चंद्रमणि चौक पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि कई लोग ट्रक के नीचे दब गए हैं। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना थाना पटेल नगर क्षेत्र की है। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया है।

You May Also Like

More From Author