
ख़बर रफ़्तार,रूद्रपुर : संविधान दिवस पर जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में संविधान की शपथ ली गई। संविधान दिवस पर एनेक्सी भवन पन्तनगर में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विभिन्न अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमजन नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सभी के लिए समान नागरिकता और स्वतंत्रता की व्यवस्था की गई है। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एयरपोर्ट निदेशक सुमित सक्सैना, एयरपोर्ट मेनेजर इंडिगो शुभम टंडन, समिति सदस्य विवेक सक्सेना, हेमंत लोशाली, सीएसओ जगदीश देउपा, ओसी कलैक्ट्रेट मनीष बिष्ट, तहसीलदार नीतू डागर आदि उपस्थित थे।
अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने कलक्ट्रेट में तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने विकास में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। विभिन्न कार्यालयों में संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा भी संविधान की शपथ दिलाई गई।
+ There are no comments
Add yours