ऋषिकेश: नदी में स्नान के दौरान 2 युवक डूब गए

खबररफ्तार, ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां नदी में स्नान करने के दौरान 2 युवक डूब गए। इनमें से 1 युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। जबकि दूसरे की खोज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश चीला शक्ति नहर थाना लक्ष्मणझूला के अंतर्गत कौड़ियां पुल से आगे हुई है। जहां दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए 2 युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी बीच नदी में गहरा पानी होने के चलते दोनों युवक डूबने लगे। वहीं, स्थानीय लोगों की सहायता से एक युवक को बचाया गया।

वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दूसरे युवक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे में सकुशल रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान अखिलेश (24 वर्ष) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि दूसरा युवक मयंक (24 वर्ष) की खोजबीन जारी है।

You May Also Like

More From Author