Jimmy Fallon के शो में दिलजीत दोसांझ ने पहनी थी 1.2 करोड़ की घड़ी, जड़े हुए थे हीरे

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की इन दिनों शहर से लेकर विदेशों तक में चर्चा है। एक्टर ने हर किसी को जैसे अपना दीवाना सा बना दिया है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। हाल ही में वो अमेरिकन लेट नाइट शो ‘द टुनाइट शो विद जिम्मी फैलन’ में नजर आए थे।

दिलजीत ने पहनी स्पेशल घड़ी

इस दौरान एक्टर ने वाइट कलर का कुर्ता, पंजाबी धोती और पगड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने नाइकी के एयर जॉर्डन शूज पहने थे। साथ ही उन्होंने मैचिंग के लिए एक्सेसरी भी पहनी हुई थी। उनके कान में सोने की बाली और हाथ में सिल्वर कड़ा पहना हुआ है। इसके अलावा सिंगर ने जो घड़ी पहनी है वो डायमंड वॉच है।

क्या है इसकी कीमत

इस घड़ी को दिलजीत ने जैन द ज्वैलर से खासतौर पर अपने लिए बनवाया था। स्टेनलेस स्टील और पिंक गोल्ड में एपी रॉयल ओक 41 मिमी मॉडल की इस चमकदार घड़ी की कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Jimmy Fallon के शो में दिलजीत दोसांझ ने पहनी थी 1.2 करोड़ की घड़ी, जड़े हुए थे हीरे

खचाखच भरा था स्टेडियम

बता दें कि दिलजीत ने इस घड़ी को कई कंसर्ट्स में पहना है जिसमें वैंकूवर की बीसी प्लेस स्टेडियम का उनका दिल-लुमिनाती टूर (Dil-Luminati tour) भी शामिल है। उनके इस टूर ने टिकट सेलिंग के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। दिलजीत पहले ऐसे परफॉर्मेर थे जिनके कॉन्सर्ट के सारे टिकट सोल्ड आउट हो गए और उन्होंने इतिहास रच दिया।  स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और 55 हजार से भी ज्यादा लोग दिलजीत दोसांझ की ये परफॉर्म देखने पहुंचे थे।

दिलजीत हाल ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आए थे। इसमें उन्होंने पंजाब के एल्विश कहे जाने वाले सिंगर अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें- यूपी में प्रत्येक परिवार को जारी की जाएगी फैमिली आइडी, सीएम योगी ने दिए आदेश; इस तरह करें Apply

You May Also Like

More From Author