रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस गेट पर हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

खबर रफ़्तार ,रुद्रपुर: रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस सोसायटी के गेट नंबर 1 पर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। एसएसपी ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को ₹10000 का नगद इनाम देने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि दीपावली की रात मेट्रोपोलिस सोसायटी के गेट नंबर 1 पर ग्राम दुर्जनपुर थाना बिलासपुर जिला रामपुर के रहने वाले दलजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी गुरवीर सिंह और उसके साथी फरार थे। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। एसएससी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आतिशबाजी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मेट्रोपोलिस सोसाइटी के भीतर विवाद हुआ था, जिसको लेकर गुरबीर सिंह ने अपने साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त एक काली रंग की स्कॉर्पियो भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एसएसपी ने बताया कि विवेचना जारी है। अन्य सबूत हाथ लगने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

You May Also Like

More From Author