भाजपा बोली- संजय सिंह लगा रहें हैं तथ्यहीन आरोप, केजरीवाल का जेल में एक किलो वजन बढ़ गया

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रेसवार्ता में कहा कि संजय सिंह का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके स्वजन नहीं मिल पा रहे हैं, उनका वजन कम हो गया है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार उनका एक किलो वजन बढ़ गया है।

जेल के नियम मुख्यमंत्री और सभी के लिए एक समान हैं। उनकी पत्नी और निजी सचिव बीते कल ही मिले हैं। केजरीवाल सरकार के एक मंत्री सत्येंद्र जैन जेल के नियम तोड़ते रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
संजय सिंह के आरोप निराधार और गलत हैं। यदि केजरीवाल अपने स्वजन से नहीं मिल पा रहे हैं तो उन्हें कोर्ट में कल बताना चाहिए था। वह वकील से सप्ताह में पांच बार मिलना चाहते थे, कोर्ट ने उनकी मांग नहीं मानी है। आप नेताओं को तथ्यहीन आरोप लगाने की जगह कोर्ट में अपनी बात रखनी चाहिए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours