ख़बर रफ़्तार, लोहाघाट: नगर पालिका सभागार में हुई गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक में गोल्डन कार्ड सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान गोल्डन कार्ड से बाहर हुए पेंशनर्स के लिए पुरानी व्यवस्था लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। उन्होंने शेष समस्याओं का भी जल्द समाधान करने की मांग उठाई।
आर्गेनाइजेश के प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत ने बताया कि सरकार ने गोल्डन कार्ड से बाहर हुए पेंशनर्स के लिए पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है, जिसके लिए उन्होंने सीएम का आभार जताकर अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रावत का पेंशनर्स ने शाल ओढाकर सम्मान किया।
ये लोग रहे उपस्थित
इस दौरान संगठन में चार नए सदस्यों के जुड़ने पर उनका भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सीएल वर्मा, बीडी कलौनी, रमेश पाटनी, लक्ष्मी दत्त उप्रेती, प्रहलाद सिंह मेहता, आनंद सिंह ओली, मोहन चन्द्र जोशी, भरत सिंह भंडारी, कृष्ण चन्द्र पुनेठा, नाथू राम राय, केडी गड़कोटी, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, जेएस ढेक, नरेन्द्र सिंह ढेक, माघी राम, भवान गिरी, पदमा दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours