
ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने रविवार को नई दिल्ली से अयोध्या के लिए जाने वाली स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट को रवाना किया। इसके साथ ही अयोध्या में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वह अपनी पत्नी भारती सिंह के साथ उपस्थित होने के लिए इसी फ्लाइट से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार के प्रयासों से अयोध्या के आवागमन हेतु यातायात के सुचारू प्रबंध किये जा रहे हैं। इसी कड़ी को सार्थक बनाने के लिए माननीय जनरल साहब ने इस पहली फ्लाइट को रवाना किया। पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या की पावन भूमि का लगातार विस्तार हो रहा है।
अयोध्या के लिए बस और ट्रेन की भी है सुविधा
उत्तर प्रदेश के विशेष पर्यटक स्थलों में अयोध्या की पावन भूमि सम्मिलित है और देश के सभी नागरिकों को वहां जाने के लिए सुचारू यातायात प्रबंधन मिल सके। इसीलिए आज इस पहली फ्लाइट को दिल्ली से रवाना किया गया। इसके साथ अयोध्या जाने के लिए बस, ट्रेन इत्यादि की भी उचित व्यवस्था की गई है।
+ There are no comments
Add yours