खबर रफ़्तार, नई दिल्ली : कप्तान रोहित शर्मा की भारत की टी-20 टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए हिटमैन को टी-20 टीम की बागडोर एकबार फिर सौंपी गई है।
दरअसल, रोहित शर्मा ने अब तक भारत की ओर से 148 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान हिटमैन के बल्ले से 139.24 के स्ट्राइक रेट और 31 की औसत से 3853 रन निकले हैं। रोहित क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चार शतक भी लगा चुके हैं। बतौर भारतीय टी-20 कप्तान हिटमैन 51 मैचों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं और उनके बल्ले से 1527 रन निकले हैं।
रोहित अगर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 44 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। रोहित इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ेंगे। कोहली ने बतौर टी-20 कप्तान खेले 50 मैचों में 1570 रन बनाए थे।
डेढ़ साल बाद हुई है कोहली-रोहित की वापसी
रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी-20 टीम में लगभग डेढ़ साल बाद वापसी हुई है। भारत के इन दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों ने इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच 10 नवंबर 2022 को खेला था। इसके बाद से टीम इंडिया की टी-20 में बागडोर हार्दिक पांड्या संभाल रहे थे और कोहली-रोहित लगातार आराम दिया जा रहा था।

+ There are no comments
Add yours