Masik Shivratri : यहां देखें सूची , 2024 में कब-कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि

ख़बर रफ़्तार,नई दिल्ली: Margashirsha Masik Shivratri: हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं, फाल्गुन माह में मनाई जाने वाली शिवरात्रि को महा शिवरात्रि के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि जो भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं उनपर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है।

HIGHLIGHTS

  1. हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ती है मासिक शिवरात्रि।
  2. इस विशेष दिन पर की जाती है भगवान शिव की पूजा।
  3. फाल्गुन माह में मनाई जाती है महा शिवरात्रि।

मासिक शिवरात्रि का महत्व

भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन उत्तम माना गया है। शिव पुराण में कहा गया है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहती हैं।

यदि किसी जातक के विवाह में अड़चने आ रही हैं तो मासिक शिवरात्रि के व्रत से वह बाधाएं दूर होती हैं और साधक को सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत और विधि-विधानपूर्वक महादेव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए।

ये भी पढें…अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम मुहर, चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने सुनाया फैसला

महा शिवरात्रि (फाल्गुन शिवरात्रि) – 08 मार्च 2024, शुक्रवार

चैत्र मासिक शिवरात्रि – 07 अप्रैल 2024, रविवार

वैशाख मासिक शिवरात्रि – 06 मई 2024, सोमवार

ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि – 04 जून 2024, मंगलवार

ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि – 04 जुलाई 2024, गुरुवार

सावन मासिक शिवरात्रि – 02 अगस्त 2024, शुक्रवार

भाद्रपद मासिक शिवरात्रि – 01 सितम्बर 2024, रविवार

अश्विन मासिक शिवरात्रि – 30 सितम्बर 2024, सोमवार

कार्तिक मासिक शिवरात्रि – 30 अक्टूबर 2024, बुधवार

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि – नवम्बर 29, 2024, शुक्रवार

पौष मासिक शिवरात्रि – 29 दिसंबर 2024, रविवार

 

You May Also Like

More From Author