कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग पर सुरंग दे रही खतरे को न्योता, हिसंक पशुओं के छिपने का बना अड्डा; 1980 के दशक में हुई थी तैयार

ख़बर रफ़्तार, सिमली:  बीते लंबे समय से कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग पर कर्णप्रयाग-सिमली के बीच पाडुली में तैयार सुरंग अनुपयोगी पड़े होने से अब इनमें जंगली जानवरों के छिपने से पैदल राहगीरों को खतरा बना है। क्षेत्रीय जनता ने उपजिलाधिकारी से आधी अधूरी सुरंग को बंद करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने कहा बीते लंबे समय से कर्णप्रयाग-सिमली में पाडुली के निकट नेशनल हाईवे पर बना सुरंग हिंसक पशुओं के छिपने का अड्डा बना है। कई बार पैदल राहगीरों और वाहन चालकों ने इन सुरंगों में हिंसक पशुओं को जाते देखा गया है और इस क्षेत्र में सुबह और शाम घूमने जाने वाले सहित स्कूली बच्चे गुजरते है।

यह भी पढ़ें –चंपावत में लगातार बढ़ रही ठंड,1 डिग्री पहुंचा तापमान; बर्फबारी की संभावना नहीं

जनता को आश्वासन

क्षेत्रीय जनता ने पाडुली सुरंगों को बंद करने एवं गेट लगाने की मांग की है। उप जिलाअधिकारी कर्णप्रयाग संतोष कुमार पांडेय ने खुली एवं अनुपयोगी पाडुली सुरंगों की जानकारी लेने का आश्वासन जनता को दिया है।

You May Also Like

More From Author