दरभंगा एक्सप्रेस के तीन कोच जलकर खाक, इटावा पहुंचे मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने शुरू की जांच

ख़बर रफ़्तार, इटावा:  रेल हादसे की जांच के लिए भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग शुक्रवार को इटावा जंक्शन पहुंचे और उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस में हुए हादसे की जांच शुरू की। सुबह 10 बजे से जांच शुरू हो गई है।

वे शताब्दी एक्सप्रेस से पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में थोड़ी देर बैठे। उसके बाद जले हुए कोच को देखा उसके बाद सैफई के उत्तर प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती मरीजों से मिलने के लिए रवाना हो गए।

दरभंगा एक्सप्रेस के 72 रेल कर्मियों को जिनमें ट्रेन का रनिंग स्टाफ, गार्ड, चालक, हैल्पर, अटेंडेंट इत्यादि बुलाए गए हैं। बता दें क‍ि तीन द‍िन पहले दरभंगा एक्सप्रेस में तीन कोच जलकर खाक हो गए थे। इस अवसर पर प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडौनी भी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author