उत्तराखंड की ये स्पेशल सब्जियां, खाने से दूर रहती हैं डायबिटीज जैसी बीमारियां

ख़बर रफ़्तार, लोहाघाट:  मौसम में हल्की ठंड के साथ ही चंपावत जिले के बाजार पहाड़ी सब्जियों से गुलजार होने लगे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने वाली सब्जियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अदरक, मूली, गडेरी, पिंडालू के साथ ही अन्य सब्जियों की सप्लाई मैदानी क्षेत्रों में हो रही है। सब्जियों की मांग से पहाड़ी काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

लोहाघाट बाजार में गांवों से गडेरी, पिड़ालू, अदरक, गेठी आदि सब्जियां बड़े पैमाने पर आ रही हैं। स्थानीय व्यापारी थोक के भाव उत्पाद खरीदकर टनकपुर, बनबसा, हल्द्वानी, खटीमा, पीलीभीत पहुंचा रहे हैं। स्वाला, सूखीढांग आदि क्षेत्रों से लोग गडेरी खरीदकर ले जा रहे हैं। स्थानीय लोग भी चाव से पहाड़ी सब्जी खरीद रहे हैं।

You May Also Like

More From Author