मालिक ने शराब के नशे में पालतू कुत्ते की हत्या, दफनाने का था प्लान; ऐसे खुला राज

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी:  उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक कुत्ते को उसके ही मालिक ने मार डाला। इस मामले में पुलिस ने मालिक पर केस भी दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी में पहली बार कुत्ते की हत्या करने पर मालिक पर केस दर्ज हुआ है।

असल में मालिक ने शराब के नशे में धुत होकर कुत्ते का गला घोट डाला। दफनाने के लिए गड्ढा खोद दिया था। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में कुत्ते की मौत गला व दम घुटने से होने की पुष्टि हुई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours