रोहित शर्मा बने World Cup के नए ‘सिक्सर किंग’ Chris Gayle को पीछे छोड़ते हुए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। हिटमैन ने अपने होम ग्राउंड पर चौके-छक्कों की बरसात की। रोहित ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों पर 47 रन की आतिशी पारी खेली। रोहित के आगे कीवी बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। हिटमैन वनडे विश्व कप के इतिहास में अब सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड   

रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पहली ही गेंद से जमकर धुनाई की। हिटमैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों पर 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 47 रन कूटे। अपनी इस पारी के दौरान हिटमैन ने चार चौके और चार छक्के जमाए। रोहित ने चार सिक्स लगाने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। रोहित अब वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

हिटमैन ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है। भारतीय कप्तान अब वनडे विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 50 छक्के दर्ज हो गए हैं। वहीं, क्रिस गेल ने एकदिवसीय वर्ल्ड कप में 49 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम है, जिन्होंने कुल 43 सिक्स जड़े हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स 37 छक्कों के साथ चौथे पायदान पर हैं।

टीम इंडिया को दी तूफानी शुरुआत

रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम इंडिया को एकबार फिर दमदार शुरुआत दी। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। रोहित और गिल ने 71 रन महज 50 गेंदों पर बटोरे। रोहित को टिम साउदी ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours