मनमोहन सिंह का 91वां जन्मदिन: सीएम अरविंद केजरीवाल ने तारीफ करते हुए दी बधाई, कहा- हम सभी को मिलती है प्रेरणा

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनकी प्रशंसा करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

हम सभी को मिलती है प्रेरणा
सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे देश, संविधान और लोकतंत्र के प्रति आपका अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता हम सभी को प्रेरित करती रहती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।’

पीएम मोदी ने की लंबी उम्र की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हम उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
सादगी और गरिमा का उदाहरण
मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने राजनीति में सादगी और गरिमा का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री हैं, जिनके काम शब्दों से ज्यादा बोलते थे। हम उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और उनके लंबे जीवन की कामना करता हूं।’

You May Also Like

More From Author