जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पीजी कालेज में अध्ययनरत छात्र की मौत,स्‍वजनों का हंगामा, अस्‍पताल पर लापरवाही का आरोप

ख़बर रफ़्तार ,उत्तरकाशी :जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पीजी कालेज उत्तरकाशी में अध्ययनरत छात्र की मौत हो गई।

छात्र की मौत होने पर स्वजन व छात्र नेताओं ने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और जिम्मेदार चिकित्सक पर छात्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

 

  • जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन

छात्रों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा तथा चिकित्सक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान और प्रभारी प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रेम पोखरियाल ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

स्वजन ने कहा कि उनका बेटे की तो जिला अस्पताल में बदहाल सिस्टम ने हत्या कर दी है, परंतु किसी अन्य बेटे व व्यक्ति के साथ ऐसा न हो इसलिए आरोपित चिकित्सक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

जानकारी के अनुसार पीजी कालेज उत्तरकाशी में अध्ययनरत 19 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र सुरफा लाल निवासी ग्राम रामा, पुरोला को पिछले तीन दिनों रीढ़ का दर्द हो रहा था।

 

  • कोई मेडिकल स्टाफ व चिकित्सक जांच के लिए नहीं आया

मोहित कुमार तीन दिनों में तीन बार अस्पताल आया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो बार दर्द की दवा देकर घर भेजा। शुक्रवार की देर शाम को मोहित कुमार का दर्द बढ़ा तो मोहित के भाई सुमित और अनित कुमार उसे जिला अस्पताल लेकर आए।

You May Also Like

More From Author