ख़बर रफ़्तार, देहरादून : उत्तरकाशी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही वर्तमान में दून अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अंतिम इच्छा जाहिर की है। राही ने पीएम मोदी के लिए अपने पुत्र चिरंजीव से पत्र लिखवाया है।
ये भी पढ़ें..उत्तराखंड : निवेश पर हुए रिकॉर्ड करार, अब चुनौतियों से भी पाना होगा पार
कहा है कि भारत सरकार की ओर से सेनानियों के हित को लेकर जो एमिनेंट कमेटी पूर्व वर्षों में गठित की गई है उसमें प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को वयोवृद्ध सेनानियों की जगह शामिल किया जाए। क्योंकि, देश में बचे अस्वस्थ सेनानी अब इस अवस्था में नहीं हैं कि वह इस कमेटी में होने वाली बैठक में नियमित रूप से शामिल हो सकें।
