राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर माफी मांग ली है। बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित किया था। जिसके बाद भारी बवाल मचा था। अपने इस बयान पर आज अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांगी।
अधीररंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में लिखा कि यह स्लिप ऑफ टंग था। मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं, आप इसे स्वीकार करें। उल्लखेनीय हो कि इस बयान को सदन में भाजपा और कांग्रेस के सांसदों में तीखी नोंकझोक हुई थी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस बयान को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला किया था। जिसको लेकर कांग्रेस सांसदों ने विरोध किया था।
अधीर रंजन चौधरी के इस बयान को लेकर आज लगातार दूसरे दिन सदन में हंगामा हुआ। इस कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि कांग्रेस सांसद ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग किया था। बाद में चौधरी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि चूकवश उनके मुंह से यह शब्द निकल गया था। दूसरी ओर भाजपा के नेताओं ने इसे कांग्रेस नेता की तरफ से जानबूझकर राष्ट्रपति का किया गया अपमान करार बताया था। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की। जिसके बाद सोनिया गांधी ने गुरुवार को साफ कर दिया कि अधीर रंजन चौधरी अपने बयानों को लेकर खेद जता चुके हैं।
+ There are no comments
Add yours