देहरादून एसपी व डीएम के हुए तबादले

खबरे शेयर करे -

देहरादून। प्रदेश से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां प्रदेश की राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी व एसएसपी को बदला गया है। बता दें तत्कालीन एसएसपी जन्मन्जेय खंडूरी को एसएसपी देहरादून के पद से अवमुक्त कर उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय बना दिया गया है। वहीं IPS दलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया है। वहीं जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, उन्हें अभी प्रतीक्षा में रखा गया है और IAS सोनिका को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours