जगदीप धनखड़ बने देश के 16वें उपराष्ट्रपति, मार्गरेट अल्वा को 346 वोटों से हराया

खबरे शेयर करे -

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ देश के 16वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 346 वोटों से हराया। इससे पहले आज भारत के नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान हआ। देर शाम तक वोटों की गिनती के बाद नतीजे आए। बता दें कि संसद में आज सुबह 10 बजे वोटिंग शुरू हुई थी, जो शाम 5 बजे तक चली।

इसके बाद वोटों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी ने जगदीप धनखड़ की जीत की घोषणा की। चुनाव अधिकारी उत्पल के सिंह ने इसकी जानकारी दी की एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को 528 मत मिले। जबकि विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले। 15 वोटों को रद्द किया गया है। इसी के साथ जगदीप धनखड़ देश के 16वें राष्ट्र्पति बन गए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours