
खबर रफ़्तार, बडकोट ( उत्तरकाशी) : आज दशहरा पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की गई। 23 अक्टूबर को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में आहूत बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद की तिथि मुहुर्त निकाला गया।

+ There are no comments
Add yours