उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश की चेतावनी

खबर रफ़्तार, देहरादून : उत्तराखंड में लोगों को अभी बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कुछ दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है।

उत्तराखंड में तीन दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (शनिवार) पर्वतीय इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 और 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि 28 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

You May Also Like

More From Author