ब्वॉयफ्रेंड और पति के बीच फंसी Vidya Balan, ‘दो और दो प्यार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार: विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति स्टारर फिल्म दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी साल जनवरी में रोमांस ड्रामा जोनर की फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी। मजेदार टीजर के बाद फिल्म को लेकर ऑडियंस काफी बेसब्री थी। अब ट्रेलर ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट लेवल को हाई करने का काम किया है।

शीर्षा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी फिल्म दो और दो प्यार (Do Aur Do Pyaar Trailer) के ट्रेलर को शनिवार को जारी कर दिया गया है। पति-पत्नी की बेवफाई पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर ने आते ही ऑडियंस को दीवाना बना दिया है।

दो और दो प्यार का ट्रेलर आउट

ट्रेलर की शुरुआत काव्या (विद्या बालन) और अनिरुद्ध (प्रतीक गांधी) के झगड़े से होती है। दोनों पति-पत्नी हैं और उनका रिश्ता ठीक नहीं है। विद्या का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर विक्रम (सेंधिल राममूर्ति) से चल रहा है और अनिरुद्ध भी रोजी (इलियाना डिक्रूज) के प्यार में है। दोनों अपने-अपने पार्टनर को धोखा देते हैं। मगर एक रात सब बदल जाता है।

पति और ब्वॉयफ्रेंड से विद्या बालन ने की बेवफाई

काव्या और अनिरुद्ध को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों विक्रम और रोजी से छुप-छुपकर एक-दूसरे से अफेयर चला रहे होते हैं। विद्या भी ब्वॉयफ्रेंड और पति के साथ अपने रिलेशनशिप को जारी रखती हैं। रोजी यानी इलियाना और विक्रम (सेंधिल), विद्या और प्रतीक को शादी तोड़ने के लिए दबाव डालते हैं।

दोनों पार्टनर के बीच विद्या बालन कन्फ्यूज हो जाती हैं और उनका रिलेशनशिप उलझ जाता है। अब देखना होगा कि विद्या और प्रतीक अपने ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड को चुनते हैं या फिर से अपनी शादी को एक मौका देते हैं।

बता दें कि यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विद्या और इलियाना स्टारर फिल्म की टक्कर जाह्नवी कपूर की मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr and Mrs Mahi) से होगी।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours