दिल्ली के इस रास्ते वाहनों की आवाजाही बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली: सड़क पर एक बस फंसने के कारण दिल्ली के विश्वविद्यालय मार्ग पर यातायात प्रभावित है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके बताया कि धंसे हुए हिस्से में बस फंसने की वजह से वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सड़क धंसी होने और काम के चलते बस के उसमें फंसने के कारण यातायात बंद है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- भाई ने शराब पिलाकर की बहन की हत्या, 19 दिन तक कब्र पर सोया; रोंगटे खड़े करने वाली है पूरी कहानी

You May Also Like

More From Author