उत्तरकाशी: सिल्कयारा सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन में 17वें दिन बड़ी सफलता, पहला श्रमिक टनल से बाहर निकला, पहुंची एंबुलेंस

ख़बर रफ़्तार,उत्तरकाशी: चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान आज सफल हुआ। उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। आखिरकार टनल में फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने का काम आखिरी पड़ाव पर है। मंगलवार को सुरंग में ब्रेकथ्रू हुआ और स्केप टनल के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। सुरंग में ब्रेकथ्रू हुआ और स्केप टनल के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें…उत्तरकाशी: सीएम धामी ने बौखनाग मंदिर में की पूजा, सुरंग में पहुंचकर लिया बचाव अभियान का जायजा

पहला श्रमिक आया बाहर

 सिलक्यारा सुरंग हादसे में आज बड़ी सफलता मिली है। हादसे के 17वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा और मजदूर धीरे-धीरे बाहर आने लगे हैं। सुरंग में ब्रेकथ्रू के साथ ही टनल से पहला श्रमिक बाहर आ गया है।

अस्पताल है तैयार, मजदूरों का है इंतजार

चिन्यालीसौड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 41 बेड का अस्पताल तैयार है। मजदूरों को एंबुलेंस के जरिए यहां पहुंचाया जाएगा। अस्पताल में डॉक्टरों भी अल्रट मोड में हैं।

सुरंग के अंदर ही होगा पहले स्वास्थ्य परीक्षण

पहले श्रमिकों का सुरंग के भीतर ही होगा स्वास्थ्य परीक्षण। दरअसल, सुरंग के भीतर जहां श्रमिक फंसे हुए थे, वहां का तापमान लगभग 30 से 35 डिग्री पर है, जबकि सुरंग के बाहर सिलक्यारा का वर्तमान तापमान 10 डिग्री के आसपास है। चूंकि, श्रमिक 17 दिन तक 30 से 35 डिग्री तापमान में रहे हैं, ऐसे में उन्हें एकदम से बाहर 10 डिग्री तापमान में नहीं लाया जाएगा।

सुरंग के अंदर ही थोड़ी देर रखे जाएंगे श्रमिक

 सुरंग से बाहर निकल जाने के बाद श्रमिकों को सुरंग के अंदर ही सुरक्षित स्थान पर कुछ समय के लिए रखा जाएगा

You May Also Like

More From Author