खबर रफ़्तार, देहरादून: छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान को लेकर छात्रों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान शुरू हो गया है। सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प हो गया है।
साल भर के अंतराल के बाद आज शनिवार को प्रदेश भर के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। शहर के चार अशासकीय और दो शासकीय महाविद्यालयों में चुनाव के लिए छात्रों में भारी उत्साह है।
