ख़बर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड रजत जयंती के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे हैं। एफआरआई में मुख्य कार्यक्रम का आयाेजन किया गया है। जहां हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी को सुनने पहुंचे।
पीएम मोदी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। इसके बाद वह महिला उद्यमियों, विभिन्न हितधारकों से संवाद किया।
रजत जयंती पर लगाई गई खास प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान पीएम मोदी यहां कुछ बच्चों से मिले।


