Uttarakhand: मौसम विभाग का पूर्वानुमान, 19 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दो-तीन दिन में प्रदेश की रातें और सर्द होंगी।

भले उत्तराखंड में दिन में खिल रही चटक धूप से ठंड का अहसास कम हो रहा हो, लेकिन आने वाले दो-तीन दिन में प्रदेश भर की रातें सर्द होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि 19 नवंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।

बीते कुछ दिनों से दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री की गिरावट होने से रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी। हालांकि फिलहाल बारिश की इस सप्ताह कोई संभावना नहीं है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours