ख़बर रफ़्तार, देहरादून: उत्तराखंड की पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। वहीं अन्य लोगों के साथ ही दूल्हा-दुल्हन भी मतदान के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं।

दुल्हन ने बताया कि गुरुवार रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है, लेकिन विदाई से पहले उसने अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।
दुल्हन गायत्री चंदोला ने बताया कि दैलिया गांव से पली बढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है। बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है। गायत्री ने शादी के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।
इसी प्रकार हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा निवासी शिवानी की शादी बीती रात हुई। विदाई से पहले शिवानी आज सुबह पहले अपने पति के साथ वोट डालने पहुंची और उसके बाद ससुराल के लिए विदा हुई।
पौड़ी जिले के विकासखंड कोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में दुल्हन के द्वारा वोट डाला गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन दोनों मतदान स्थल पर पहुंचे।
जनपद टिहरी में भी दूल्हा-दुल्हन द्वारा मतदान किया गया। इसी प्रकार राज्यभर नवविवाहित जोड़ें मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए पहुंचे।
+ There are no comments
Add yours