Uttarakhand: केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू

खबर रफ्तार, देहरादून : केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो गई है। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेली टिकट बुकिंग की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। जो यात्री हेलिकॉप्टर से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें समय पर बुकिंग करने की सलाह दी गई है, क्योंकि कुछ ही मिनटों में टिकट फुल हो सकते हैं।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के निर्देशों के अनुसार आईआरसीटीसी ने हेली शटल सेवा की बुकिंग की पूरी तैयारी कर ली है। शनिवार शाम 6 बजे से इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट बुकिंग शुरू की जाएगी।

पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध होंगे, जबकि दूसरे चरण में आगे की तिथियों के लिए बुकिंग खोली जाएगी।

यूकाडा के सीईओ ने बताया कि इस बार सभी टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही बुक किए जाएंगे। उन्होंने यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट से बचें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours