खबर रफ़्तार, देहरादून: कुछ महीने पहले आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अर्जी लगाई थी। उनका इस्तीफा आज मंजूर कर लिया गया है।
भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रचिता जुयाल नौकरी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की अर्जी लगाई थी। उत्तराखंड कैडर की आईपीएस रचिता 2015 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा था।
