ख़बर रफ़्तार, देहरादून : उत्तराखंड सरकार नई पेंशन योजना के उन कर्मचारियों के अंशदान को केंद्र सरकार से वापस मांगेगी जो पुरानी पेंशन योजना में शामिल होने का विकल्प देंगे। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में नई पेंशन योजना लागू होने से पूर्व भर्ती विज्ञप्ति या अधिसूचना के तहत नियुक्त कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन लाभ देने का फैसला किया है।
शासनादेश जारी होने के साथ वित्त विभाग केंद्र सरकार की वित्तीय नीति के अनुरूप पुरानी पेंशन में शामिल होने वाले कर्मचारियों के अंशदान लौटाए जाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेगा। नई पेंशन योजना में शामिल कर्मचारियों का अंशदान फंड मैनेजर नेशनल सिक्युरिटीज डिपॉजटिरी लि. (एनएसडीएल) के पास जमा होता है।
- विभागीय स्तर पर मांगे जा सकते हैं आवेदन
