उत्तराखंड: कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर धमका हाथी, लोगों में मची भगदड़, हवाई फायर कर वन कर्मियों ने जंगल में खदेड़ा

खबर रफ़्तार, देहरादून: कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर अचानक हाथी के धमकते ही लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए यहां लोग दौड़ लगाने लगे। इस दौरान कई लोग वाहनों से उतरे हुए थे। हाथी को आता देख सवारियां भी वाहनों में बैठने के लिए तेजी से दौड़ पड़ी।

सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। दुगड्डा रेंज के फॉरेस्ट गार्ड वचन सिंह नेगी ने बताया कि हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। टीम ने हाथी को जंगल की ओर से खदेड़ दिया है।

You May Also Like

More From Author