Uttarakhand: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 की मौत, 2 गंभीर

खबर रफ़्तार, हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में मंगलवार रात को भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हरिद्वार के रानीपुर झाल के पास हुआ है। जहां रात के समय तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई। इस दौरान कार में चालक समेत 3 लोग सवार थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही दो लोग घायल हुए है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक हादसे में मृतक की पहचान शगुन अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You May Also Like

More From Author