उत्तराखंड बजट सत्र: बजट सत्र के लिए गैरसैंण पहुंची प्रदेश सरकार, पक्ष-विपक्ष के 600 सवालों से गरमाएगा सदन

खबर रफ्तार, गैरसैंण(चमोली) : नौ मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बजट सत्र के लिए प्रदेश सरकार आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी दोपहर बाद भराड़ीसैंण पहुंचे।

विधानसभा भवन में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पक्ष-विपक्ष विधायकों के 600 प्रश्न सदन में गरमाएंगे। इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश, विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा परिसर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। आज भराड़ीसैंण में ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन के लिए एजेंडा तय किया जाएगा। प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours