ख़बर रफ़्तार, जौलीग्रांट (देहरादून) : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, मौसम नए साल से पहले बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है।
देहरादून जिले में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ने भी प्रभावित हुई हैं। सुबह आठ से 10 बजे के बीच आने वाली इंडिगो अहमदाबाद, इंडिगो दिल्ली, इंडिगो जयपुर और एयर इंडिया मुंबई एयरपोर्ट नहीं पहुंची।
30-31 दिसंबर को बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक-दो जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर 29 दिसंबर को दून समेत छह जिलों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।
पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाया रह सकता है।
