उत्तराखंड: ऋषिकेश में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार

खबर रफ़्तार, ऋषिकेश:  ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर में रहने वाली एक महिला तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। जिसने बताया कि उसकी नाबालिग 15 वर्षीय बेटी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें –नैनीताल हाई कोर्ट ने देहरादून में साल के 174 पेड़ों की कटान पर की सुनवाई, निचली अदालत से रिकॉर्ड किए तलब

You May Also Like

More From Author