उत्तराखंड : कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा जाम

खबर रफ़्तार, देहरादून : उत्तराखंड में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के सामने अचानक हाथियों का झुंड आ धमका। एक के बाद एक हाथी जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गए और काफी देर तक वहीं रुके रहे।

हाथियों को सड़क पर देख वहां राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत ट्रैफिक रोका। इस दौरान करीब 30 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

You May Also Like

More From Author