उत्‍तर प्रदेश: चित्रकूट में डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, छह की मौत व तीन घायल, मचा हड़कंप

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, चित्रकूट: झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओवरटेक कर रहे आटो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। आटो सवार तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में कुल छह की मौत हो गई है। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान हो गई है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया है।‌

कर्वी कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद डंपर को छोड़कर चालक भाग गया है। ‌ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की सूची

1.मृतक अनिरुद्ध पुत्र शिवराज उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मलिकपुर थाना गुरसहायगंज कन्नौज

2.मृतक अखिलेश पुत्र हरिवान सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मलिकपुर थाना गुरसहायगंज जिला कन्नौज

3.मृतक अतर सिंह पुत्र रामसेवक वर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी तिर्वा कन्नौज

4.मृतक धर्मेंद्र सोनी पुत्र रामकुमार सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी भरुआ सुमेरपुर

5.मृतक निधि सोनी पुत्री रामकुमार सोनी निवासी भरुआ सुमेरपुर हमीरपुर

6.मृतक निर्भय पुत्र अखिलेश कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी नारायणपुर कर्वी

ये भी पढ़ें…पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये बोले- जनता की तपस्या बेकार नहीं जाएगी

 

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours