खबर रफ्तार, विकासनगर (देहरादून): पछवादून में नशा तस्करी में मासूम बच्चों और किशोरों का इस्तेमाल हो रहा है। कुंजाग्रांट में बच्चे के पास से स्मैक मिली।
विकासनगर पछवादून क्षेत्र में सूखे नशे की तस्करी का ट्रेंड लगातार बदल रहा है। पहले महिलाएं नशा तस्करी कर रही थीं, अब बच्चों और किशोरों के माध्यम से स्मैक, चरस, गांजा आदि पदार्थों की तस्करी व बिक्री कराई जा रही है। हाल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगोंं को एक बच्चे के पास से स्मैक मिली थी।
बच्चे से स्मैक मंगवाने का ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने स्मैक मंगवाने वाले को ट्रेस कर लिया है। कुंजाग्रांट क्षेत्र में नशे की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जल्द ही एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा।
