ख़बर रफ़्तार, गोपेश्वर: चमोली-केदारनाथ हाईवे पर गोपेश्वर के जीरो बैंड के पास चेकिंग के दौरान लखनऊ में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक डीएसपी बिना नंबर प्लेट और लाल-नीली बत्ती लगाकर निजी कार से सफर करते मिले। पुलिस ने उन्हें रोककर कारण पूछा तो वह थानाध्यक्ष पर ही रौब झाड़ने लगे और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए धौंस जमाने लगे।
इस पर थानाध्यक्ष गोपेश्वर ने उनकी एक न सुनी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर उनका एमवी एक्ट में एक हजार रुपये का चालान कर दिया। साथ ही कार पर लगी बत्ती व शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतारकर भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत दी।
